इस पोस्ट में हमने आपके लिए Wazu Karne Ka Tarika Hindi Me डिटेल्स में बताया है। जिसको पढ़कर 📖 आप आसानी के साथ 🤲 वजू के तरीके को सीख सकते हैं और अपने Wazu के Tarike को सही कर सकते हैं।
बहुत से लोग ऐसे हैं जो वजू तो कर लेते हैं मगर उनको यह मालूम नहीं होता है कि क्या उनका वजू सही तरीके से हुआ है कि नहीं?
अगर आप मुस्लिम हैं तो ऐसे में हर 👳🏽 मर्द और औरत 🧕 दोनों को Wazu Karne ka Tarika सही-सही पता होना चाहिए। क्यूंकि इस्लाम में नमाज और कुरआन शरीफ को पढ़ने से पहले पाक साफ़ होना और वजू करना जरूरी होता है।
यह भी जरूर पढ़ें: – Fajar Ki Namaz Ka Tarika Hindi Me
वजू का तरीका हिंदी में | Wazu Karne ka Tarika in Hindi
हमें मालूम होना चाहिए कि नमाज़ पढ़ने से पहले और कुरआन पढ़ने से पहले वजू करना जरूरी होता है। बिना वजू ना नमाज़ पढ़ सकते और ना ही कुरआन। तो आईये जानते हैं कि Wazu Karne Ka Sahi Tarika क्या होता है।
हर मुसलमान चाहे वो मर्द हो या औरत, बच्चा हो या बूढ़ा, सभी को वजू करने का सही तरीका पता होना चाहिए और वजू करने से पहले वजू के कुछ फ़राइज होते हैं, जिनको सबसे पहले जान लेना बेहद जरूरी है।
क्यूंकि एक भी फ़राइज अगर वजू के दरमियान छूट जाता है तो वजू मुकम्मल नहीं हो सकता।
वजू के फराइज हिंदी में | Wazu karne ke Faraiz in Hindi
इस्लाम में वजू के चार फर्ज होते हैं, जिनने से किसी एक के भी छूट जाने से वजू मुकम्मल नहीं होगा।
जो इस तरह हैं-
🧕🏼 1. चेहरा धोना: – चेहरा को पेशानी के बालों से ठुड्डी के नीचे तक, एक कान की लौ से दुसरे कान की लौ तक इस तरह धोया जाया कि एक बाल बराबर भी जगह सूखी ना रहे।
🧕🏼 2. हाथ धोना: – दोनों हाथों को कोहनियों समेत इस तरह धोना कि एक बाल बराबर भी जगह सूखी न बचे।
🧕🏼 3. चौथाई सर का मसा करना।
🧕🏼 4. दोनों पाँव टखनों समेत धोना।
यह भी जरूर पढ़ें: – Sar Dard Ki Dua Hindi Mein
वजू करने का तरीका डिटेल में | Wazu Karne Ka Tarika in Hindi
इस पोस्ट में हमने हिंदी में पूरी डिटेल्स में वजू करने के तरीके को बताया है। जिनको इंग्लिश या कोई दूसरी भाषा नहीं पढ़ मिलती वो आसानी के साथ वुजू का तरीका हिंदी में जान सकते है।
जिससे वजू बनाने का सही तरीका (wazu karne ka asan tarika) सीख सकें।
वजू करने या बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। आईये, जानते हैं वजू करने का सही तरीका क्या है: –
🕋 1. सबसे पहले वुजू या वजू की नियत करें।
🕋 2. उसके बाद बिस्मिल्लाह हिर्रहमानरिर्र्हीम पढ़ें।
🕋 3. फिर वजू करने की दुआ पढ़ें।
वजू करने की दुआ यह है जो नीचे बताई है
वजू की दुआ | Wazu Karne ke tarika ki dua
بِسْمِ اللّٰهِ الْعَظِيْمِ وَالْحَمْدُ الِلّٰهِ عَلٰى دِيْنِ الْاِسْلَامِ
वजू की दुआ हिंदी में
बिसमिल्लाहिल् अज़ीमि वल हमदु लिल्लाहि अला दीनिल इस्लाम
यह भी जरूर जानें: – 90+ मसनून दुआएं हिंदी भाषा में
🕋 4. दोनों हाथों को गट्टों समेत (कलाई तक) मलना
अपने दोनों हाथों को गट्टों समेत (कलाई तक) तीन बार मलना है और उँगलियों का खिलाल करना है। यह ख्याल रहे कि अगर आपने कोई अंगूठी 💍 या छल्ला ⭕ पहना है, तो आप उसे भी हिला ले ताकि पानी इनके नीचे भी पहुँच सके।
🕋 5. कुल्ली करना या मुंह मे पानी डालना
खिलाल करने के बाद, तीन बार कुल्ली गरारह के साथ इस तरह करनी है कि मुंह की तमाम जड़, दांतों की सब जगहों में पानी पहुँच जाए।
अगर आप wazu ka sunnat tarika करना चाहते हैं, तो इसके लिए मिस्वाक करें। मिस्वाक करने के बहुत फायदे होते हैं अगर आप इन्हें जान गए तो आप कभी मिसवाक करना नहीं भूलिंगे।
अगर आपके पास मिसवाक न हो तो आप दांतों को उंगली से भी साफ कर सकते हैं।
📌 नोट: - आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अगर आप रोज़े की हालत में वजू कर रहे हैं तो आपको गर-गरह बिल्कुल नहीं करना है सिर्फ तीन मर्तबा मुँह मे पानी डालकर कुल्ली करना है क्यूंकि गरारह की वजह से आपका रोज़ा टूट भी सकता है |
🕋 6. नाक मे पानी डालना
दोस्तों नाक मे पानी डालने का सही तरीका ये है कि थोड़ा सा पानी सीधे हाथ में लेकर नाक में सांस के साथ ऊपर की ओर इस तरह खींचना है कि नाक मे पानी सिर्फ इतना ऊपर चढ़े कि नाक की नर्म खाल तक पहुँच जाए |
इससे ज्यादा न चढ़ाए | अब अपने बाएँ हाथ की सबसे छोटी ऊँगली से नाक में लगी गन्दगी को करें। इसे भी 3 मर्तबा करें।
🕋 7. चेहरा धोना
अब अपना चेहरा अच्छी तरह से पानी से मलकर तीन बार इस तरह धोएं कि पेशानी के बालों से ठुड्डी के नीचे तक, एक कान की लौ से दुसरे कान की लौ तक एक बाल बराबर भी जगह सूखी ना रहे।
अगर दाढ़ी हो तो खिलाल इस तरह करें कि उंगलियों को गर्दन की तरफ से दाखिल करे और सामने निकाले साथ ही बाल, खाल पर भी पानी बहाए।
🕋 8. हाथों को कोहनी तक धोना
दोनों हाथों को कोहनियों समेत इस तरह धोना कि एक बाल बराबर भी जगह सूखी न बचे।
पहले दाहिने हाथ के नाख़ून से शुरू करे एंव कोहनी तक तीन मर्तबा पानी बहाए फिर बाएं हाथ पर भी पानी दायें हाथ कि तरह पानी बहाए।
उंगलियों का खिलाल करें।
उसके बाद चौथाई सर का मसह करना है।
🕋 9. सर का मसह करने का तरीका | Sar Ka Masah Karne Ka Tarika
जब हम नमाज के लिए वुजू बनाते हैं तो उस समय सर का मसह करना भी फ़र्ज है। बहुत से लोग सर का मसह सही से नहीं करते और मसाह करते समय बहुत सी गलतियाँ करते हैं।
इसके लिए हमने वजू करते समय सर का मसह करने का सही तरीका नीचे बताया है इसे अच्छे से समझें।
सर का मसह इस तरह करें
दोनों हाथों के अंगूठे और कलमे की उँगलियों को छोड़ कर बाकी के तीन-तीन उंगलियों के सिरों को आपस में मिलाकर, पेशानी के बाल उगने की जगह पर रखें, अगर बाल हों वरना खाल पर रखें।
अब उंगलियों के पेट से मसह करते हुए सिर के ऊपरी हिस्से पर पीछे को ऐसे ले जाए कि हथेलिया सर से जुदा रहे।
उसके बाद हथेलियो से सर के दोनों करवटों का मसह करते हुए पेशानी तक वापस लायें और हाथ सिर से हटा लें।
उसके बाद कलिमे की उंगलीयो के पेट से कान के अंदरूनी हिस्सा का मसह करें।
उसके बाद अंगूठे के पेट से कान की बाहर की सतह का मसह करना है।
तो इस तरह चौथाई सिर का मसाह करना है।
🕋 10. टखनों तक पैर धोना
अब पानी से दोनों पैरों को धोना है। सबसे पहले दाहिनी पैर पर पानी डालकर कम से कम तीन बार टखनों तक अच्छे से धोएं, उसके बाद बाएं पैर को ठीक दाहिनी पैर की तरह तीन बार धोएं।
इस तरह Wazu Karne Ka Tarika मुकम्मल हुआ। इस तरह से आप वजू आसानी से बना सकते।
wazu ke bad ki dua भी पढ़ें
जो इस तरह है
اَللّٰهُمَّ اجْعَلْنِىْ مِنَ التَّوَّابِيْنَ وَاجْعَلْنِىْ مِنَ الْمُتَطَهِّرِيْنَ
अल्लाहुम्मज अलनी मिनत तववा बीना वज अल्नी मिनल मूता ताहिरीन।
📌 नोट: - wazu ke bad ki dua पढ़ने से पहले दूसरा कलमा पढ़ें उसके बाद इस दुआ को पढ़ें।
वजू टूटने की शराअितें | Wazu Tutne Ki Saraytein
क्या आपको मालूम है कि वजू किन-किन चीज़ों से टूट जाता है अगर नहीं जानते तो हम आपको बतायिंगे कि अगर ये चीजें किसी के साथ होती हैं तो उसका वजू टूट जायेगा और आपको दोबारा वजू करने की जरूरत होगी।
वज़ू 8 चीजों से टूट जाता है। इन आठ चीज़ों का आपको ख्याल रखना चाहिए। इनको याद रखने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप अपने जिस्म मेंं ऊपर से नीचे को आयेंगे तो ये बातें आपको हमेंशा याद रहेंगी।
जैसे कि 2 बातें सिर से जुड़ी हैं, 2 बातें मुँह से जुड़ी हैं, 2 बातें बदन से जुड़ी हैं, और 2 बातें शर्मगाह से जुड़ी हुयी हैं।
जो नीचे बताई गयी हैं
2 सिर से जुड़ी बातें
मजनू या पागल हो जाना।
बीमारी या किसी और वजह से बेहोश होकर गिर जाना।
2 मुँह से जुड़ी बातें
मुँह भरके उलटी होना।
नमाज़ में जोर से हँसना।
2 बदन से जुड़ी बातें
लेट कर या सहारा लगाकर सो जाना।
बदन के किसी हिस्से से खून या पीप का निकलकर बह जाना।
2 शर्मगाह से जुड़ी बातें
पाखाना या पेशाब करना या इन दोनों रास्तों से किसी और चीज का निकलना।
रिहा-खारिज़ यानि हवा का पीछे से निकलना।
कुछ चीजें जिनसे वजू मकरूह हो जाता है
दोस्तों यहाँ हम आपको बता दें कि वज़ू में 4 चीज़े मकरूह ऐसी हैं, जो वज़ू में नहीं करनी चाहिए या कुछ उलमा ने इनको करना ना-पसंद फरमाया है, जिसे हम मकरूह कहते हैं।
🕌 1. नापाक जगह पर वजु करना।
🕌 2. सीधे हाथ से नाक साफ करना।
🕌 3. वुजु करने में दुनिया की बातें करना।
🕌 4. सुन्नत के खिलाफ वजु करना।
वजू में मुस्तहब चीज़ें | wazu Karne ke mustahibbat
दोस्तों वज़ू में 5 चीज़े मुस्तहब हैं। जिन्हें वज़ू में करना अच्छा बताया गया है | इन्हें मुस्तहब बातें भी कहते हैं।
☪ 1. दायीं (सीधा) तरफ से शुरू करना।
☪ 2. गर्दन का मसह करना।
☪ 3. वज़ू के काम को खुद करना।
☪ 4. किबले की तरफ मुंह करके बैठना।
☪ 5. पाक और ऊंची जगह पर बैठकर वज़ू करना।
आखिरी शब्द
उम्मीद है कि आपको ये wazu karne ka tarika step by step समझ में आ गया होगा।
लेकिन एक अहम बात आपको बता दें कि वज़ू का यह तरीका सभी औरतों के लिए भी है, बस सिर्फ फ़र्क इतना है कि औरतें वज़ू करते टाइम अपना सर ढंके और अगर बाली ,कंगन ,छल्ला वगैरह पहने हों, तो उसे अच्छी तरह हिला कर उस जगह तक पानी पहुँचा लें।
Leave a Comment