[rank_math_breadcrumb]

nind me darne ki dua hindi red, blue and green text with fear sleeping boy logo

Nind Me Darne Ki Dua in Hindi | नींद में घबराहट और डरने की दुआ

Category: Dua in Hindi, Nind Me Darne Ki Dua | नींद में डरने की दुआ

Post Updated On:

2 min read

Last updated on सितम्बर 30th, 2023 at 12:49 अपराह्न

Nind Me Darne Ki Dua in Hindi : – दोस्तों क्या आप भी 😴 नींद में कभी-कभी डर जाते हैं और काफी 🤷 घबराहट सी होने लगती है? तो आप परेशान ना हों।

nind me darne ki dua hindi red, blue and green text with fear sleeping boy logo

क्यूंकि इस पोस्ट में हमने Neend Me Ghabrahat Aur Darne Ki Dua हिंदी में बताई हैं।

साथ ही साथ आप इस Neend Me Darne Ki Dua को अरबी और इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें : – सोने की दुआ और तरीका हिंदी में


नींद में डरने की दुआ | Nind Me Darne Ki Dua

यहाँ हमने नींद में डरने की दुआ हिंदी, इंग्लिश और अरबी में बताई है।

आप आसानी के साथ जिस भी भाषा को जानते हैं इस दुआ को पढ़ सकते हैं।

nind me darne ki dua हिंदी में

“अऊज़ू बि-कलिमातिल-ल हित्ताम्मति मिन ग़-ज़बिहि व इक़ाबिहि व शररि इबादीहि व मिन ह-म-ज़ातिश शैतानि व अय्यह-ज़ुरून”

(अबू दाऊदः4/12, हदीस संख्याः3893, तिर्मिज़ी ,हदीस संख्याः3528, देखिएः सह़ीह़ तिर्मिज़ीः3/171)

तर्जुमा: – मैं अल्लाह तआला के कामिल कलमात के साथ, उस के गुस्से, उस की सज़ा, उस के बन्दों की बुराई, शयातीन के फुसफुसाते और इस बात से के वो मेरे पास हाज़िर हो, पनाह मांगता हूँ।

nind me darne ki dua अरबी में

اَعُوْذُبِکَلِمَاتِ اللہِ التَّآمَّۃِ مِنْ غَضَبِہ وَعِقَابِہ وَمِنْ شَرِّ عِبَادِہ وَمِنْ ھَمَزَاتِ الشَّیَاطِیْنِ وَاَنْ یَّحْضُرُوْنِ۔

میں اللہ تعالیٰ کی پکی باتوں کی پناہ پکڑتا ہوں اس کے غصہ، اس کے عذاب اور اس کی مخلوق کے شر سے اور شیطانوں کی چھیڑسے اور اس سے کہ وہ میرے قریب آئیں ۔

nind me darne ki dua इंग्लिश में

Auzoo Bi-kalimatil La-hittammti Min Ga-jabihi Iqabihi Wa Sharri Ibadeehi Wa Min Ha-ma-jatish Shaitani Wa Ayyah-zuroon.


Neend Me Ghabrahat Aur Darne Ki Dua Hindi Image

दोस्तों अगर आप नींद में Neend Me Dar Na Lagne Ki Dua की हिंदी इमेज चाहते हैं, तो हमने आपके लिए नीचे नींद में डर ना लगने की दुआ की हिंदी इमेज मौजूद करायी है।

neend me ghabrahat aur darne ki dua hindi and arabic text written on creamy background

यह भी जरूर पढ़ें : – सोकर उठने की दुआ


नींद में डरने की वजह | Neend Me Darne Ki Wajah

नींद में घबराहट या डरना कोई आम बात नहीं है। हर कोई इस स्थिति से गुजरा ही होगा कि जब वह एक गहरी नींद में हो और उसको अचानक से घबराहट होने लगे।

इसकी कई वजह हो सकती हैं।

  • नींद में बुरे सपनों को देखना
  • नापाकी की हालत में सोना
  • वजू और सोने की दुआ न पढ़ना
  • सोने के तरीके से न सोकर उल्टा सीधा सोना

ऐसी और भी वजह हैं जिनकी वजह से हमें बुरे सपने आते हैं और अक्सर हम नींद में डर जाते हैं।

अगर आप भी नींद में अक्सर डर जाते हैं, तो हमने ऊपर नींद में घबराहट और डरने की दुआ बताई है।

आप जब भी कभी सोते वक़्त डर जायें तो इस दुआ को पढ़ सकते हैं।

लेकिन अगर आप के साथ ये अक्सर हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि ये कोई बीमारी का हिस्सा भी हो सकता है।

आईये साइंस का जवाव भी देख लेते हैं कि आखिर साइंस के हिसाब से हम क्यूँ नींद में हमें घबराहट होती और डर जाते हैं।


नींद में घबराहट होना या डर जाना साइंस के अनुसार

आपने अक्सर सुना होगा कि और ऐसा किसी भी साथ व्यक्ति के साथ हो सकता है,

कि नींद में सोते से अचानक आँख का खुल जाना और घबराकर उठ जाना, अक्सर नींद की हालत तेज़ी के साथ चीखना या नींद ही में बिस्तर से उठकर चलने लगना।

पाया गया है कि ऐसा ज्यादातर छोटे-छोटे बच्चों के साथ अधिक होता है।

लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आखिर ये सब होता क्यूँ है? इसके होने के पीछे की क्या वजह हो सकती है?

क्या आपको पता है कि इसके पीछे की वजह बुरे सपने ही नहीं, कोई बीमारी भी हो सकती है?

तो इस पोस्ट में हमने आपको इसके पीछे की वजह बताई है।

कभी-कभी नींद में घबरा जाना या डरकर नींद से जाग जाना तो नार्मल सी बात है जिनका सम्बन्ध बुरे सपनों से होता है।

और उसका इलाज नींद में घबराहट और डरने की दुआ से हो जायेगा।

लेकिन अगर अक्सर ये आपके साथ हो रहा है तो यह एक बमारी होती है।

जिसको मेडिकल साइंस ने नाइट टेरर नाम दिया है।

अक्सर नींद में डरना नाइट टेरर की वजह से होता है।


नाईट टेरर के बारे में डॉ. की राय

डॉ. श्वेता शर्मा के अनुसार टेरर शब्द का मतलब ‘डर’ होता है। इसलिए नाइट टेरर का मतलब होता है ‘जब आप नींद में डर जाएं।’

डॉ. के अनुसार, यह किसी सपने के डर के कारण घबराकर उठ जाना या यह कोई साधारण डर नही होता।

बल्कि यह आपके साथ उस वक्त होता है जब आप गहरी नींद में होते हैं, जिसे नींद की डीप स्टेज कहते हैं।

नींद की यह डीप स्टेज, NREM (नॉन रैपिड आई मूवमेंट) की सबसे डीप स्टेज है।

उस वक़्त आपके साथ यह सब होता है और उस वक्त आप अचानक से इतना डर जाते हैं कि डर के कारण एक दम से घबराकर उठ जाते हैं।

यह स्टेज इतनी खतरनाक होती है कि अगर आप सो रहे हैं और आप डर रहे हैं।

उस वक़्त अगर आपको नींद से जगाया भी जाएगा, तो जब आप होश में होंगे, तो आपको यह याद भी रहेगा कि आखिर हुआ क्या था।

न ही आपको उस डर का कारण पता रहेगा जिससे आप नींद में डर रहे थे।

ऐसा देखा गया है कि कई मामले तो ऐसे होते हैं कि कुछ लोग तो नींद में ही चलना भी शुरू कर देते हैं।

हालांकि, नींद में चलना एक अलग तरह का डिसऑर्डर होता है।

लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि नाइट टेरर के कारण लोग नींद में ही चलने लगते हैं।

इस बीमारी को अक्सर नाइट टेरर या पैरासोम्निया से जाना जाता है। यह एक किस्म का डिसऑर्डर ऑफ़ अराउज़ल है।


नाईट टेरर होने की वजह है?

जब किसी के साथ इस तरह कि को घटना होती है, तो इन सबके होने के पीछे बहुत सी वजह हो सकती हैं, जिनमें से कुछ ये भी हैं,

जैसे –

  • जब आप अक्सर बहुत ज़्यादा थक जाते हैं या ज्यादा स्ट्रेस ले लते हैं।
  • आप काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि आपको अपने शरीर और दिमाग को रिलैक्स देने का समय नहीं मिल पाता है।
  • हो सकता है कि आपके फैमिली में किसी को नाइट टेरर की समस्या रही हो।
  • हप सकता है कि आपके भूतकाल में कोई ट्रॉमा रहा हो, जिसने आपके दिमाग पर गहरा असर किया हो।
  • जब आप तनाव में रहते हैं, लेकिन आप इस बारे में किसी से खुलकर बात नहीं कर पाते, और आपके दिमाग में यही सब सोच रहती हो।
  • नाईट टेरर अक्सर उस वक़्त होता है, जब आप अपनी गहरी नींद में होते हैं, उस वक़्त आपका तनाव एक्टिव फेज़ में आ जाता है।

नाईट टेरर से कैसे बचे?

नाईट टेरर से बचने के कुछ उपाय हमने नीचे बताये हैं, जिनको करने से आप इन सबसे बच सकते हैं।

  • अगर आप नाईट टेरर को दूर करना चाहते हैं तो आपको समय से सोना बेहद जरूरी है।
  • आप ऊपर बताई गयी नींद में घबराहट और डरने की दुआ को भी पढ़ सकते हैं।
  • जब भी सोयें अच्छे से वजू करके सोने के तरीके के साथ सोयें।
  • आप दवाइयों को भी इस्तेमाल में ले सकते हैं, मगर आपको अपने स्लीप पैटर्न को सही करना बेहद जरूरी है।
  • आपको अपने तनाव का कारण जानकार उसे दूर करना चाहिए।

आखिरी शब्द

तो जैसा कि हमने ऊपर पढ़ा कि नींद में डरना आम बात है।

लेकिन अगर कोई इन्सान बार-बार इस समस्या का सामना कर रहा है, तो हो सकता है कि वह नाईट टेरर की बीमारी का सामना कर रहा है।

अगर आप कभी-कभी नींद में डर जाते हैं तो आप Nind Me Darne Ki Dua को पढ़ सकते हैं।

लेकिन अगर आपको बार-बार इस समस्या से जूझना पड़ रहा है, तो आप डॉ. से सलाह ले सकते हैं।

दोस्तों अगर हमने इस पोस्ट को लिखने में कोई गलती हुई हो या आपकी कोई रे हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

आप इस पोस्ट को और लोगों को भी शेयर करें जिससे उनको भी यह जानकारी हो सके।

Share This Article

Related Posts

सूरह अलम नसरह हिन्दी में | Surah Alam Nashrah In Hindi

hands praying with tasweeh logo and roza rakhne ki dua hindi red blue and green text

Roza Rakhne Ki Dua in Hindi | रोज़ा रखने की दुआ हिंदी में तर्जुमा के साथ

family doing ifter and roza kholne ki dua rd, blue and green text

Roza Kholne Ki Dua in Hindi | रोज़ा खोलने की दुआ हिंदी में और फ़ज़ीलत

Comments

4 प्रतिक्रियाएं

  1. Md aadil अवतार
    Md aadil

    Bahut acchi salha diya aap ney
    Meri 1.5 year ki beti aisa br br dr jati hai
    To mai kaun sa doctor ka help loo
    Contact number kuch mil sakta hai
    Help me please…

  2. mjhon1284 अवतार

    आपको चाहिए कि बच्चों के डॉक्टर से मिलें और उनसे सलाह लें कि क्या करना चाहिए। आप Sleeping Specialist को भी दिखा सकते हैं।

    यहाँ हमने कुछ उपाय बताये हैं आप इनको तब तक इस्तेमाल में ला सकते हैं

    सबसे पहले आपको अपने बच्चे के तनाव को दूर करना होगा।
    बच्चे को ज्यादा रात तक जागने नहीं देना है और सोने का रूटीन बनाना है।
    अगर बच्चा पढाई कर रहा है तो उसपर पढ़ाई का प्रेशर नहीं डालना है।
    बच्चे को स्मार्टफ़ोन से ज्यादा से ज्यादा दूर रखें।

  3. Md Aftab अवतार

    Pata nhi akhir Mera saath pehele yesa khatarnak kbhi nhi huwa yesa ye khuch jaida he danjar tha hota to hamesa hai but ye kuch alag tha
    Masha Allah
    Aap said Mai Jane ke Baad bahuth aach bate samjh aaye
    Thank you so much dear ❤️

  4. Waseem अवतार

    Shukriya Bhaijaan, aapko chahyi ki aap wuzu karke soya karein, allah hum sabki hifazat farmaye. Ameen

Leave a Comment

About Us

Surahinhindi

हमारी Surah in Hindi वेबसाइट में कुरान की सभी सूरह को हिंदी में तर्जुमा और तफसीर के साथ मौजूद कराया गया है, साथ ही साथ आपको हमारी इस website से कुरान की सभी मसनून दुओं की जानकारी हिंदी में दी जाती है

Popular Posts

सूरह अलम नसरह हिन्दी में | Surah Alam Nashrah In Hindi

Roza Rakhne Ki Dua in Hindi | रोज़ा रखने की दुआ हिंदी में तर्जुमा के साथ

Roza Kholne Ki Dua in Hindi | रोज़ा खोलने की दुआ हिंदी में और फ़ज़ीलत

Surah Qadr in Hindi Pdf | इन्ना अनज़ल नाहु सूरह कद्र हिंदी तर्जुमा के साथ

Important Pages

About Us

Contact Us

Disclaimer

Privacy Policy

Guest Post

Phone: +917060605950
Email: Ayaaz19400@gmail.com