[rank_math_breadcrumb]

muslim celebrate eid ki namaz ka tarika in hindi

Eid Ki Namaz Ka Tarika in Hindi | ईद की नमाज़ का तरीका | Eid-Ul-Fitr

Category: ईद की नमाज़ का तरीका | Eid Ki Namaz Ka Tarika

Post Updated On:

3 min read

Last updated on अगस्त 14th, 2023 at 09:36 अपराह्न

Eid Ki Namaz Ka Tarika: – अस्सलामो अलैकुम दोस्तों, जैसा की आप सभी को मालूम है की जब रमजान का महीना आता है तो हम सभी रोजों का एहतमाम करते हैं, और जब आखरी रोज़ा होता है तो शाम को हम ईद का चाँद देखकर, अगली सुबह ईद की नमाज़ के लिए मस्जिद जाते हैं।

muslim celebrate eid ki namaz ka tarika in hindi

लेकिन साल में एक बार ईद के होने से हम लोगों को अक्सर ईद और बकरीद की नमाज़ का तरीका याद नहीं रहता है।

तो अगर आप भी ईद की नमाज़ का तरीका (Eid Ki Namaz Ka Tarika) क्या है, नियत कैसे करते है (Eid Ki Namaz Ki Niyat), और ईद के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

यह सब जानना चाहते हैं तो आपको चाहिए की इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इंशाअल्लाह आपको ईद की नमाज़ से जुड़ी पूरी जानकारी हो जाएगी।

▶️ यह भी पढ़ें: – Shab-E-Qadr Ki Dua


ईद की नमाज़ का तरीका | Eid ki Namaz ka Tarika

आपको बताते चलें कि ईद उल फ़ित्र और बकरीद की नमाज़ का तरीका एक जैसा होता है, बस दिन और महीने का फर्क होता है।

नमाज का ये तरीका मर्द और औरत दोनों के लिए है क्योंकि एक भी सहीह हदीस से औरतों का तरीका अलग साबित नहीं है

बल्कि नबी (ﷺ) का वाजेह हुक्म है- “नमाज़ उस तरह पढ़ो जिस तरह मुझे पढ़ते हुए देखते हो।” [सहीह बुख़ारी हदीस- 631]

ईद कब है? 2024 | Eid-Ul-Fitr 2024?

जैसा की आप सभी को मालूम है कि इंडिया में पहला रोज़ा अगर 11 मार्च 2024 को रखा गया जायेगा,

तो अगर रमजान का महीना 30 दिनों का हुआ तो इंशा अल्लाह, ईद 10 अप्रैल 2024, रविवार को होगी

और अगर रमज़ान का महीना 29 दिनों का हुआ तो इंशा अल्लाह ईद 9 अप्रैल 2024, हफ्ते को होगी और ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी।

▶️ यह भी पढ़ें: – Azan ke Baad Ki Dua Hindi Mein


ईद की नमाज़ से जुड़ी कुछ जरुरी बातें

आपको यह बात मालूम होना चाहिए की ईद उल फ़ित्र या ईद-उल-अज्हा की नमाज़, पांच वक्त की नमाज़ों से अलग तरीके से पढ़ी जाती है।

आपको ईद की नमाज़ पढ़ने से पहले ईद की नमाज़ से जुड़ी कुछ अहम बातों को जान लेना जरूरी है।

  1. ईद eid ul fitr की नमाज़ में अज़ान नहीं होती है और ना ही इकामत पढ़ी जाती है।
  2. ईद की नमाज़ में कुल 6 तकबीरें होती हैं 3 तकबीर पहली रकअत और 3 तकबीर दूसरी रकअत में अदा की जाती है।
  3. ईद की नमाज़ में खुत्बा को नमाज़ पढ़ने के बाद में पढ़ा जाता है।

ईद की नमाज़ का वक़्त क्या होता है? | Eid ul Fitr ki Namaz ka Waqt

ईद उल फ़ित्र की नमाज़ का वक़्त सूरज निकलने के तक़रीबन 20 मिनट बाद शुरू हो जाता है और दोपहर तक रहता है।

ईद की नमाज़ को केवल मस्जिद या ईदगाह में ही अदा किया जाता है। ईद की नमाज़ का वक़्त अलग-अलग शहरों में अलग-अलग रहता है।

ये वक़्त सुबह के 6 बजे से लेकर 9:30 बजे तक हो सकता है। आपको चाहिए कि आप मस्जिद जाकर ईद की नमाज़ के वक़्त को मालूम कर लें।


ईद की नमाज़ की नियत कैसे करें? | Eid Ki Namaz Ki Niyat

ये याद रहे की नियत, दिल के इरादे को कहते हैं।

तो अगर आप नियत के लिए सिर्फ दिल में यह इरादा कर लेते हैं कि मैं अल्लाह के लिए नमाज पढ़ रहा हूँ। तो आपकी ईद की नमाज़ की नियत हो जाती है।

लेकिन अगर आप चाहते हैं की जुबान से भी आप नमाज़ पढ़ने से पहले नियत करें तो इसमें कोई हरज की बात नहीं होती है। तमाम आमाल का दारोमदार नियत पर है। [सहीह बुखारी हदीस-1]

तो आईये ईद की नमाज़ की नियत कैसे करते हैं, इसको सीख लेते हैं।

“नियत करता हूँ मैं दो रकअत नमाज़, वाजिब ईदुल फ़ित्र की, ज़ाइद 6 तकबीरों के, वास्ते अल्लाह तआला के,
पीछे इस इमाम के, मुंह मेरा काबा शरीफ़ की तरफ़”

और अल्लाहु अकबर कहकर दोनों हाथ कानो तक उठा कर बांध लेंना होता है।

तो इस तरह ईद की नमाज़ की नियत हो जाती है।

इसके बाद आपको इमाम साहब के पीछे खड़े होकर ईद की पूरी नमाज़ अदा करनी होती है,

जिसका तरीका हमने नीचे बताया है। इंशा अल्लाह आप इस तरीके को भी अच्छे से जानेंगे।

▶️ यह भी पढ़ें: – Juma ki Namaz Ka Tarika


ईद की नमाज़ का तरीका क्या है? | Eid ki Namaz ka Tarika in Hindi

तो आईये नियत करने के बाद ईद की नमाज़ का तरीका भी जान लेते हैं। यहाँ हमने eid ul fitr namaz ka tarika in hindi और eid ul azha namaz ka tarika in hindi में बताया है।

boy performing eid namaz ka tarika step by step

eid ki Namaz की पहली रकात

#1 नियत करना
boy eid ki namaz ki niyat karta hua

नियत करने के बाद इमाम साहब अल्लाहु अकबर कहकर दोनों हाथों को कानों तक उठाकर दायाँ हाथ, बायाँ हाथ पर रखकर कयाम की हालत में खड़े होंगे।

आप भी आहिस्ता से अल्लाहु अकबर कहकर कयाम की हालत में खड़े हो जायेंगे।

#2 सना पढ़ना
eid ki namaz ki sana padhta aadmi

फिर आऊजूबिल्लाही मिनश् शैतानिर् रजीम पढ़े।

फिर बिस्मिल्लाहिर् रहमानिर् रहीम पढ़ें।

फिर आपको मन ही मन सना पढ़नी है। जो इस तरह है

“सुब्हान कल्लाहुम्मा व बिहम्दिका व त बा र कस्मुका व त’आला जद्दु का वला इलाहा गैरुका”

▶️ यह भी पढ़ें: – नमाज़ पढ़ने का सही-सही तरीका

#3 तकबीर पढ़ना

इसके बाद इमाम साहब तीन मर्तबा तक्बीर कहेंगे। अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर।

पहली तकबीर में आप इमाम के पीछे अल्लाहु अकबर कहकर हाथ कानों तक उठाकर नीचे छोड़ देंगे।

दूसरी मर्तबा तकबीर में आप इमाम के पीछे अल्लाहु अकबर कहकर हाथ कानों तक उठाकर नीचे छोड़ देंगे।

तीसरी मर्तबा आप तकबीर में इमाम के पीछे अल्लाहुअकबर कहकर अपने दोनों हाथों को कानों तक उठाएंगे और हाथों को बाँध लेंगे।

#4 कुरान की तिलावत सुनना

इसके बाद इमाम साहब सूरह फ़ातिहा पढ़ेंगे और फिर कुरान की कोई दूसरी सूरह पढ़ेंगे।

आपको ख़ामोशी के साथ इसे सुनना है और आपको कुछ भी पढ़ना नहीं है।

#5 रुकू करना
ruku-karta-aadmi

फिर जैसे ही इमाम साहब अल्लाहु अकबर कहकर रुकू में जायेंगे तो उसके बाद आप भी रुकू में चले जाएंगे।

रुकू में आपको आहिस्ता से “सुब्हाना रब्बियल अज़ीम” 3 से 5 मर्तबा तक पढ़ना है।

फिर इमाम साहब “समीअल्लाहु लिमन हमीदह” कहकर रुकू से खड़े हो जाएंगे,

तो आपको भी ‘रब्बना व लकल हम्द’ ( मन में ) कहते हुए रुकू से खड़े हो जाना है।

#6 सज्दा करना
sajda karta adami

रुकू करने के बाद इमाम साहब अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे में जाएंगे, तो उनके पीछे-पीछे आपको भी सजदे में जाना है।

आप आहिस्ता से सजदे की तस्बीह पढेंगे, फिर इमाम साहब अल्लाहु अकबर कहकर बैठेंगे, तब आपको भी बैठ जाना है।

दूसरी बार फिर इमाम साहब अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे में जाएंगे, तो उनके पीछे-पीछे आपको भी सजदे में जाना है और सजदे की तस्बीह पढ़ना है।

फिर इमाम साहब अल्लाहु अकबर कहते हुए खड़े हो जाएंगे, तब आपको भी खड़े हो जाना है।

इस तरह ईद की नमाज़ की एक रकात पूरी हो जायेगी, और अब आपको दूसरी रकत को पढ़ना है।

eid ki Namaz की दूसरी रकात

पहली रकात पूरी होने के बाद अब इमाम साहब अल्लाहु अकबर कहते हुए, दूसरी रकात के लिए खड़े हो जायेंगे,

तो आपको भी उनके पीछे-पीछे खड़े हो जाना है।

इसके बाद पहली रकत की तरह इमाम साहब सूरह फ़ातिहा पढ़ेंगे और फिर कोई दूसरी सूरह पढ़ेंगे, आपको ख़ामोशी से दिल लगाकर सुनना है।

फिर इमाम साहब चार तक्बीरें (अल्लाहु अकबर) कहेंगे।

तीन तकबीरों में अपने हांथो को कानों तक उठा कर छोड़ देना है और फिर चौथी तकबीर में बगैर हाथ उठाये रुकू में चले जाना है।

इसके बाद फिर आप आम नमाज़ों की तरह इस नमाज़ को मुक़म्मल करेंगे।

इस तरह ईद उल फ़ित्र की नमाज़ मुकमल हुई।

अब नमाज़ के बाद इमाम साहब खुत्बा पढ़ेंगे, आपको ख़ामोशी के साथ खुत्बा को सुनना है।

खुत्बा पूरा होने के बाद आपको इमाम साहब के साथ अल्लाह से दुआ करनी होती है।


औरतों की ईद की नमाज़ | Aurton ki Eid ki Namaz Ka Tarika

ईद की नमाज़ पढ़ने के तरीके को सही से सीखने के बाद आईये अब औरतों की ईद की नमाज़ का तरीका Aurton ki Eid ki Namaz ka Tarika क्या है? सीख लेते हैं।

पहले के दौर में औरतों के लिए ईदगाह में नमाज़ का अलग से इंतज़ाम होता था तो वो वहां जाकर जमाअत से नमाज़ पढ़ती थीं।

लेकिन फ़ितने वगैरह का अंदेशा होने की बजह से औरतों को घरों में नमाज़ पढ़ने का हुक्म हुआ।

तो आज के वक़्त में औरतों को घरों में नमाज़ अदा करने का हुक्म है, और औरतों पर ईद की नमाज़ वाजिब नहीं है।

इसलिए औरतों को ईद की नमाज़ की जगह अफजल यही है की नफ़्ल नमाज़ या चास्त की नमाज़ अदा करें।

अल्लाह करीम है इसी से औरतों को ज्यादा सवाब हासिल हो जाएगा! इंशा-अल्लाह।


ईद और बकरीद के दिन की कुछ सुन्नतें

  • सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  • ग़ुस्ल करके पाक साफ़ होना चाहिए।
  • मिस्वाक करना चाहिए।
  • अपने पास रखे कपड़ों में से अच्छे से अच्छे कपड़े पहनने चाहिए।
  • खुशबु को लगाना चाहिए।
  • ईद की नमाज़ को ईद गाह में पढ़ना चाहिए। अगर ईद गाह मौजूद नहीं या कोई मज़बूरी है जैसे – बारिश, तूफान तब मस्जिद में पढ़ सकते हैं।
  • ईद गाह में सुबह जल्द से जल्द जाना चाहिए।
  • ईद गाह या मस्जिद पैदल जाना चाहिए।
  • ईद की नमाज़ के पहले-पहले सदका फितरा अदा कर देना चाहिए।
  • ईद गाह जाने से पहले ईद-उल-फितर में कोई मीठी चीज़ खा कर जाना और ईद-उल-अज़हा में कोई चीज़ ना खाना
  • रास्ते में तकबीर तशरीक पढ़ते हुए जाना
  • एक रास्ते से ईद गाह या मस्जिद को जाना और दुसरे रास्ते से वापस आना ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगो से मुलाकात हो सके।
सवाल 1: – ईद की नमाज़ का वक़्त कब शुरू होता है?

जवाब: – Eid ki Namaz का वक़्त सुबह सूरज निकलने के तक़रीबन 20 मिनट बाद शुरू हो जाता है और इसके बाद ईद उल फ़ित्र की नमाज़ को पढ़ सकते हैं लेकिन नमाज़ को जल्दी नहीं पढ़ना चाहिए।

सवाल 2: – ईद उल फ़ित्र की नमाज़ फ़र्ज़ या वाजिब है?

जवाब: – ईद या बकरीद की नमाज़ फ़र्ज़ नहीं बल्कि वाजिब है यानि फ़र्ज़ जो कुरान से साबित हो और वाजिब हो हदीस से साबित हो।

सवाल 3: – ईद की नमाज़ में कितनी रकातें होती हैं?

जवाब: – ईद और बकरीद की नमाज़ में 2 रकात की होती है, जिसका तरीका ऊपर शुरुआत से बताया गया है।

सवाल 4: – ईद की नमाज़ में कितनी तक्बीरें होती हैं?

जवाब: – ईद की नमाज़ में 6 तक्बीरें होती हैं।

सवाल 5: – ईद के दिन नमाज पढ़ने की जगह को क्या कहते हैं?

जवाब: – ईद के दिन नमाज पढ़ने की जगह को ईदगाह कहते हैं?

Share This Article

Related Posts

सूरह अलम नसरह हिन्दी में | Surah Alam Nashrah In Hindi

hands praying with tasweeh logo and roza rakhne ki dua hindi red blue and green text

Roza Rakhne Ki Dua in Hindi | रोज़ा रखने की दुआ हिंदी में तर्जुमा के साथ

family doing ifter and roza kholne ki dua rd, blue and green text

Roza Kholne Ki Dua in Hindi | रोज़ा खोलने की दुआ हिंदी में और फ़ज़ीलत

Comments

4 प्रतिक्रियाएं

  1. Marin Adams अवतार

    I just like the helpful information you provide in your articles

  2. Eid ki Namaz jankari achcha hai अवतार
    Eid ki Namaz jankari achcha hai

    Shukriya ! Aapne Eid ki Namaz Ka Tarika ke baare me bahut achchi malumat di hai.

  3. pendik escort अवतार

    very informative articles or reviews at this time.

  4. Roberto Mcgee अवतार

    Nice post. I learn something totally new and challenging on websites

Leave a Comment

About Us

Surahinhindi

हमारी Surah in Hindi वेबसाइट में कुरान की सभी सूरह को हिंदी में तर्जुमा और तफसीर के साथ मौजूद कराया गया है, साथ ही साथ आपको हमारी इस website से कुरान की सभी मसनून दुओं की जानकारी हिंदी में दी जाती है

Popular Posts

सूरह अलम नसरह हिन्दी में | Surah Alam Nashrah In Hindi

Roza Rakhne Ki Dua in Hindi | रोज़ा रखने की दुआ हिंदी में तर्जुमा के साथ

Roza Kholne Ki Dua in Hindi | रोज़ा खोलने की दुआ हिंदी में और फ़ज़ीलत

Surah Qadr in Hindi Pdf | इन्ना अनज़ल नाहु सूरह कद्र हिंदी तर्जुमा के साथ

Important Pages

About Us

Contact Us

Disclaimer

Privacy Policy

Guest Post

Phone: +917060605950
Email: Ayaaz19400@gmail.com